अन्य

पंजाब विधानसभा का सत्र 21 से 28 मार्च तक, 26 मार्च को पेश होगा बजट : हरपाल सिंह चीमा

jantaserishta.com
14 March 2025 8:34 AM IST
पंजाब विधानसभा का सत्र 21 से 28 मार्च तक, 26 मार्च को पेश होगा बजट : हरपाल सिंह चीमा
x
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 21 मार्च से 28 मार्च के बीच होगा और बजट 26 मार्च को पेश होगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और 26 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने पंजाब 'ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट एक्ट' पर चर्चा की, जिसमें कुछ अहम बदलाव किए गए। इसके अलावा, अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इसके तहत प्रेस काउंसिल एजुकेशन इंडिया के साथ 2025-26 के लिए एक समझौता हुआ है। इसके अतिरिक्त, 41 नए स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।"
कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित बैठक पर टिप्पणी करते हुए चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई बैठकें आयोजित कर सकती है, लेकिन वे केवल सबको एकजुट करना चाहते हैं, जो कि संभव नहीं है।
नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर भी उन्होंने जानकारी दी और बताया कि अब तक 1,258 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, 1,758 नशे के तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, 81 किलो हेरोइन, 970 किलो पिप्पू हस्क, और 51 किलो अफीम बरामद की गई है। इस अभियान के दौरान 60 लाख रुपये से अधिक की ड्रग्स की रकम भी जब्त की गई है और 29 ड्रग्स तस्करों के घरों को ध्वस्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ सब कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस मुद्दे पर आगे की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से पंजाब सरकार के विभिन्न निर्णयों की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और पंजाब को एक बेहतर और स्वच्छ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story