अन्य

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों पर चला चेकिंग अभियान

jantaserishta.com
10 Aug 2024 8:50 AM IST
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों पर चला चेकिंग अभियान
x
बरनाला: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पंजाब प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। बरनाला पुलिस 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रही है। सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को पुलिस के साथ रेलवे अधिकारियों ने भी स्टेशन पर चेकिंग की। बस अड्डों, पार्कों पर भी पुलिस का चेकिंग अभियान चला। पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वो पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।
एसपी जगदीश विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। रात्रि सुरक्षा के लिए भी पुलिस सक्रिय है। पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार सार्वजनिक जगहों पर नजर बनाए हुए है।
उन्होंने बताया कि जनता को सतर्क रहने की अपील की गई है। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी पीसीआर टीम हर समय गश्त कर रही है, ताकि सुरक्षा में कोई भी चूक न हो सके। पुलिस स्टेशनों के ड्यूटी ऑफिसर भी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात हैं।
एसपी जगदीश विश्नोई ने कहा कि हम हर स्थिति, परिस्थिति के लिए तैयार हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई भी अप्रिय घटना न घटे। पुलिस के सभी अधिकारियों और जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, जालंधर में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली। डॉग स्क्वॉड ने भी लावारिस वस्तुओं को चेक किया। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर लोगों की तलाशी ली जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story