अन्य

पंजाब पंचायत चुनाव: बरनाला में मतदान कर्म‍िंयों को ट्रेनिंग

jantaserishta.com
7 Oct 2024 8:17 AM IST
पंजाब पंचायत चुनाव: बरनाला में मतदान कर्म‍िंयों को ट्रेनिंग
x
बरनाला: आम आदमी पार्टी शासित पंजाब के बरनाला में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सक्रियता तेज हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद प्रशासन द्वारा मतदान कर्म‍िंयों को ट्रेनिंग दी गई।
पत्रकारों से बात करते हुए बरनाला एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली ने बताया कि पंजाब में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की पहली ट्रेनिंग रविवार को हुई। पूरे जिले में नामांकन का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। उम्मीद है कि इसी तरह चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न हो जाएगी
उन्होंने बताया कि बरनाला ब्लॉक की बरनाला, शैहना ब्लॉक की तपा और महल कलां ब्लॉक की महल कलां में ट्रेनिंग हो रही है। ट्रेनिंग का यह दौर इस सप्‍ताह के अंत तक चलेगा, इसके बाद सभी टीमों की ड्यूटी होगी। नामांकन का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य भी पूरा हो गया है।
उन्होंने बताया कि जहां पर नामांकन के दौरान जहां वाजिब त्रुटियां थीं, वहां नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों के नामांकन को मंजूरी दे दी गई है और उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार दे दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बरनाला के तीन ब्लॉकों में नामांकन के दौरान कोई झगड़ा नहीं हुआ। कहीं भी कोई नामांकन पत्र छीना या फाड़ा नहीं गया। सारा काम बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में हुआ है। आगामी 15 अक्टूबर को मतदान होना है। सभी मतदाताओं को गुटबाजी से ऊपर उठकर अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए और अच्छे लोगों को मौका देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में नशे आदि का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। लोग पहले से ही काफी जागरूक हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story