अन्य

भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा : तरुण चुघ

jantaserishta.com
27 Jan 2025 8:14 AM IST
भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा : तरुण चुघ
x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पवित्र दिन पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ बेअदबी का जो काम हुआ है, वह बेहद दुर्भाग्य, निंदनीय और मन को कष्ट देने वाला है।
तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार गहरी निद्रा में सो रही है। पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर अस्त व्यस्त है और मुख्यमंत्री टूरिज्म में मस्त हैं। गणतंत्र दिवस का पवित्र दिन हो, संविधान लागू करने का दिन हो और संविधान निर्माता की मूर्ति के साथ बेअदबी की जाती है। पुलिस थाने के सामने संविधान की प्रतियां जलाई जाती हैं। यह घटना दुखद है और निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि इस घटना ने पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रखी दी है। भगवंत मान की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। एक तरफ जहां सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही, वहीं महापुरुषों का अपमान हो रहा है। पंजाब सरकार को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। दोषियों के तार कहां तक जुड़े हुए हैं, पूरी जांच होनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना चाहिए कि इस घटना में कौन-कौन लिप्त हैं।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस घटना से पंजाब सरकार में कानून-व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा है, हर मोर्चे पर आम आदमी पार्टी की सरकार फेल है।
बता दें कि पंजाब के अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने बाबा साहेब की मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की। अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए लाई गई सीढ़ी से युवक चढ़ गया और हथौड़े से मूर्ति को खंडित करने लगा। उपद्रवियों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो सामने रखे संविधान को आग के हवाले कर दिया। इधर इस घटना की जानकारी दलित समुदाय को हुई तो यहां पर आकर विरोध जताया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story