अन्य
पंजाबः तरनतारन में गैंगस्टर से मुठभेड़, गोली लगने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 April 2025 8:15 AM IST

x
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी इलाके में गुरुवार को एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के दौरान कुख्यात गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के एक गुर्गे को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह हाल के दिनों में रंगदारी, धमकी और फायरिंग की कई घटनाओं में शामिल था। एनकाउंटर में गैंगस्टर को पैर में गोली लगी और उसे पट्टी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना उस समय घटी जब पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि हाल ही में केमकरण पेट्रोल पंप, एक वकील की कार और सेंट कभी कॉन्वेंट स्कूल के बाहर फायरिंग करने वाला वांछित अपराधी पट्टी क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद तरनतारन पुलिस ने इलाके में सघन नाकेबंदी की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। डीएसपी लवकेश सहित पुलिस टीम ने जैसे ही संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, आरोपी ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है, जो घटनाओं में इस्तेमाल की गई थी।
डीएसपी लवकेश ने मीडिया को बताया कि आरोपी सराली मंडा का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को उसकी गतिविधियों की सूचना पहले से थी और उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। डीएसपी के अनुसार, आरोपी का नाम कई संगीन मामलों में दर्ज है और वह प्रभ दासूवाल गैंग के लिए काम करता है, जो पंजाब के सबसे कुख्यात गैंगस्टरों में से एक है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रंगदारी वसूली, जान से मारने की धमकी और गोलीबारी जैसे मामलों में शामिल था। एनकाउंटर के समय आरोपी के साथ कुछ और लोग भी थे, जो मौके से फरार हो गए। फिलहाल उनकी तलाश जारी है और पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





