अन्य
भगवंत मान की सरकार में पंजाब पूरी तरह तबाह : हरसिमरत कौर बादल
jantaserishta.com
20 March 2025 8:25 AM IST

x
नई दिल्ली: पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भगवंत मान की सरकार घिरती हुई नजर आ रही है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि भगवंत मान की सरकार के शासनकाल में पंजाब पूरी तरह से तबाह हो गया।
बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दी गई है। पंजाब में कोई सुरक्षा नहीं है। चाहे आप देश की रक्षा करने वाले कर्नल हों, दुकानदार हों, व्यापारी हों, खेतों में काम करने वाले किसान हों या अपने बच्चों की देखभाल करने वाली गृहिणी हों, कोई भी सुरक्षित नहीं है। आज सीमा पार ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी हो रही है और भगवंत मान सरकार ने हर घर में ड्रग्स पहुंचाने में भूमिका निभाई है, जिससे पंजाब पूरी तरह तबाह हो गया है।
वहीं, केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल और किसान नेताओं की वार्ता पर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मैं बहुत ही आदर करती हूं। क्योंकि, मध्यप्रदेश में, मैंने देखा है कि उन्होंने किसानों के जीवन में कई बदलाव किए हैं। लेकिन, केंद्र की सरकार की मंशा ही नहीं है कि वह एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी दें। अब अगली वार्ता के लिए नई तारीख दी गई है। पंजाब में रहने वाले लोगों को भगवंत मान की सरकार से भरोसा था। लेकिन, भगवंत मान अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में लगे हुए हैं। भगवंत मान चुनाव से पहले कहते थे कि वह 22 फसलों की एमएसपी देंगे। लेकिन, वह वादा पूरा करने में फेल हुए। जब किसानों ने तय किया बजट सत्र के दौरान आप विधायकों के घर का घेराव किया जाएगा तो रातों-रात किसानों को जबरन पकड़ कर जेल में डालने का काम किया जा रहा है।
बता दें कि शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





