अन्य

पंजाब : अमृतसर में अकाली पार्षद की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
26 May 2025 8:30 AM IST
पंजाब : अमृतसर में अकाली पार्षद की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
अमृतसर: अमृतसर में एक अकाली पार्षद की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है।
पूरा मामला अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र का है। यहां पर अमृतसर के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के अकाली दल के पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद की हत्या की मंशा से दो बदमाश बाइक से आए थे। हमलावरों ने मौका देखते हुए पार्षद पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पार्षद को निशाना बनाकर तीन से चार गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देकर मौके से बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल पार्षद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पार्षद का नाम हरजिंदर सिंह बताया जा रहा है। उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं।
जानकारी के अनुसार, 12-13 मई की रात पार्षद हरजिंदर सिंह के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो हमलावर आए थे। एक ने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और दूसरे ने फायरिंग की। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच टीम स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story