अन्य

मछुआरा समाज के छात्रों को मुफ्त में पढ़ाएगी पुडुचेरी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

jantaserishta.com
17 April 2025 8:38 AM IST
मछुआरा समाज के छात्रों को मुफ्त में पढ़ाएगी पुडुचेरी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
x
पुडुचेरी: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने बुधवार को मछुआरा समाज के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मछुआरा समाज की भलाई के लिए छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि इसमें जितना भी खर्च आएगा, वह पुडुचेरी सरकार उठाएगी और खर्च को वहन करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही धरातल पर इसका लाभ दिखने लगेगा।
मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने यह घोषणा ईस्ट कोस्ट रोड स्थित पेरुनथलैवर कामराज मणिमंडपम में आयोजित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के शुभारंभ समारोह के दौरान की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में मछुआरा समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी दिशा में पुडुचेरी सरकार भी मछुआरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मछुआरा समुदाय के विद्यार्थियों को शिक्षा में कोई बाधा न हो, इसके लिए उनकी फीस का बोझ सरकार उठाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पकड़ने की आधुन‍िक तकनीक, बर्फ संयंत्र, कोल्ड स्टोरेज, और बाजार सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे मछुआरों की आमदनी में इजाफा होगा।
मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार उनके सतत विकास और भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस समारोह का आयोजन पुडुचेरी सरकार के मत्स्य और मछुआरा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा मत्स्य विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया और मछुआरों को विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी सहायता भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुडुचेरी के उपराज्यपाल कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी, विधानसभा अध्यक्ष सेल्वम, राज्य सरकार के मंत्रीगण, मत्स्य विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में मछुआरे शामिल हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story