अन्य

भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन, दिल्ली जाम करने की चेतावनी

jantaserishta.com
17 July 2024 8:35 AM IST
भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन, दिल्ली जाम करने की चेतावनी
x
भिवानी: हरियाणा के भिवानी में सड़कों पर उतरे किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी जाएगी, तो वे एक बार फिर दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। पीएम मोदी को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी और किसानों की मांग पूरी करनी पड़ेगी।
किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार को फौरी तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो किसान संगठन सड़क पर उतरेगा और फिर से दिल्ली जाम किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओं ने नौ अगस्त को पूरे देश में 'कॉर्पोरेट देश छोड़ो' दिवस मनाने का ऐलान किया है। किसानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसान आंदोलन के चलते भाजपा लोकसभा चुनावों में हाफ हुई थी और मांग पूरी नहीं हुई तो हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। किसान भाजपा को हराने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगे और चौपाल लगाएंगे।
मंगलवार को भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान सड़कों पर उतरे। इस दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के आवास का किसान विरोध प्रदर्शन करते हुए गए। यहां सांसद की गैर मौजूदगी में उनके पीए को अपना मांगपत्र सौंपा।
गौरतलब है कि किसान अपनी मांगों को लेकर एक साल से ज्यादा समय तक दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे। इस दौरान 700 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई थी। किसानों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर पीएम मोदी ने तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story