अन्य

चेहरा बदलने से समस्या खत्म नहीं होती, केजरीवाल ने विधायकों पर थोपी अपनी पसंद : राजीव रंजन

jantaserishta.com
17 Sept 2024 4:21 PM IST
चेहरा बदलने से समस्या खत्म नहीं होती, केजरीवाल ने विधायकों पर थोपी अपनी पसंद : राजीव रंजन
x
पटना: आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक दल की बैठक में मंगलवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम पर मुहर लगी है। नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का ऐलान होने के बाद राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है।
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि चेहरा बदलने से पार्टी की समस्याएं खत्म नहीं हो जातीं। अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचित विधायकों पर अपनी पसंद थोपी है। उनके इस फैसले से पार्टी के अनेक नेता असहज महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता भी कहीं न कहीं, ठगी हुई महसूस कर रही है। अरविंद केजरीवाल वैकल्पिक राजनीति के चेहरे के रूप में आए थे। उनका संकल्प भ्रष्टाचार के खिलाफ था, यही वजह है कि जनता ने उनके पक्ष में मतदान किया था। लेकिन, अब केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के आधा दर्जन नेता जेल की सलाखों के पीछे हैं और कई जेल की सलाखों के पीछे थे।
राजीव रंजन ने कहा कि आप के कई नेता ऐसे हैं जिन्हें अदालत में तारीख पर जाना पड़ रहा है। दिल्ली विधानसभा का चुनाव करीब है और जनता आम आदमी पार्टी (आप) को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के लिए आने वाला समय और मुश्किल भरा रहने वाला है। वहां के डॉक्टर सभी मांगों के पूरा होने से पहले कोई भी समझौता करने के पक्ष में नहीं हैं। अब ममता बनर्जी को यह तय करना है कि जिस जनता के आंदोलन और जनता के सहयोग से वह सत्ता के शीर्ष पर पहुंची हैं, उनके साथ वह कितनी खड़ी होती हैं। उनके लिए खुद को संभाल पाना और पार्टी को एकजुट रखना इतना आसान नहीं होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story