अन्य

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी खानदान के भरोसे कर रहे राजनीति‍ : दिलीप जायसवाल

jantaserishta.com
2 Dec 2024 8:49 AM IST
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी खानदान के भरोसे कर रहे राजनीति‍ : दिलीप जायसवाल
x
पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को उनकी नीतियों के लिए घेरा था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी खानदानी राजनीतिज्ञ हैं। खानदानी राजनीतिज्ञ का मतलब यह है कि ये लोग अपने पूर्वजों और खानदान के भरोसे राजनीति कर रहे हैं। इन लोगों को घर बैठे-बैठे चांदी और सोने का चम्मच मुंह में मिल गया है, इसके कारण उनका मुंह ज्यादा चलता है। लेकिन जो गरीबी और अपनी मेहनत से राजनीति में आगे बढ़ा है, उनकी आवाज है कि इस देश की रक्षा कैसे हो और देश कैसे सुरक्षित रहे।
दिलीप जायसवाल ने कहा, प्रियंका गांधी का कुछ भी बोलना इस देश के लिए अहमियत नहीं रखता है। क्योंकि उनके भाई राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत के खिलाफ बहुत सारी बातें बोलने के काम किया है। ये लोग इस देश का खाते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं उनके दिल में देश विरोधी ताकतों के प्रति आस्था रहती है।
बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने रविवार को वायनाड के मनंतावडी में एक रैली की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, आज लड़ाई उस ताकत के खिलाफ है जो लोगों के अधिकारों को कमजोर कर उसे अपने व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है।
मनंतावडी में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "आज हम अपने राष्ट्र की भावना, भारत की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं। हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो हमारे देश की नींव पर बनी संस्थाओं को नष्ट करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।"
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में निचले सदन के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। दोनों सीटों से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने रायबरेली से लोकसभा की सदस्यता ली, इसके बाद वायनाड की सीट खाली हो गई। हाल ही में यहां पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ी जीत दर्ज और पहली बार किसी सदन का हिस्सा बनीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story