अन्य
दुबई में दिवाली मनाएंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा
jantaserishta.com
26 Oct 2024 10:40 AM IST

x
मुंबई: बिग बॉस 17 प्रतियोगी और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस की कजिन मन्नारा चोपड़ा भारत में नहीं दुबई में दिवाली मनाएंगी। जश्न ए दिवाली विदेश में मनाने की खबर उन्होंने सबको इंस्टाग्राम पर सुनाई। स्टोरीज सेक्शन में दुबई वाली खुशी जाहिर की। पहले में वो फ्लाइट में हैं और उनके हाथ में टिकट टू दुबई है।
दूसरे क्लिप में शॉर्ट ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में कार में बैठती देखी जा सकती हैं। अपने उत्साह को शब्दों में भी पिरोया है लिखा है- “आपके बालों में सोना, आपकी ड्रेस में सफ़ेदी, आपके दिल में मुस्कान, बस यही तरीका है जिसे लेकर आप आगे बढ़ते हैं।” इसके बाद उन्होंने दुबई में म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर की एक वीडियो शेयर की। तीसरे क्लिप में वो लिफ्ट में हैं और कैप्शन दिया है- लॉन्ग ड्राइव्स और कार में चाय लेकिन ये सब कुछ इस दिवाली दुबई में।
मन्नारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने 40 विज्ञापनों में काम भी किया है। स्ट्रगल भी खूब किया है। अपने अभिनय से पहले उन्होंने एक फैशन डिजाइनर और सहायक कोरियोग्राफर के रूप में काम किया, जहां उन्होंने हिप हॉप और बेली डांसिंग जैसे डांसिंग स्टाइल्स का प्रशिक्षण लिया। यह 2014 की बात है, जब मन्नारा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और तेलुगू, तमिल, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्होंने श्रीराम चंद्रा के साथ 2014 की तेलुगु फिल्म “प्रेमा गीमा जनथा नाई” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
अनुभव सिन्हा की “जिद” से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ करणवीर शर्मा थे। 2015 में, चोपड़ा ने दो तमिल फिल्मों “संदामरुथम” और “कावल” के एक गाने में विशेष भूमिका निभाई थी। मन्नारा ने “थिक्का” में साई धर्म तेज के साथ मुख्य भूमिका भी निभाई। 2017 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म “रॉग” से डेब्यू किया।
2023 में, वह रियलिटी शो “बिग बॉस 17” में दिखाई दीं, जो उनका हिंदी टेलीविजन डेब्यू था। वह दूसरी रनर-अप रहीं। उन्होंने “भूतमेट” से वेब पर डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक भूत परी का किरदार निभाया था। जल्द ही वो तेलुगू फिल्म “थिरागबदरा सामी” में राज तरुण के साथ और पंजाबी फिल्म “ओही चन्न ओही रतन” में दिखाई देंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





