अन्य
प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण : राजीव प्रताप रूडी
jantaserishta.com
23 Dec 2024 8:18 AM IST

x
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है और कई वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, भारत के संबंधों पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। सवाल यह उठता है कि कांग्रेस अपने 60 वर्षों के शासन में किसी भी देश में अपनी राजनीतिक या सामाजिक पहचान स्थापित नहीं कर पाई। लेकिन, विरोध के शब्दों से वह इस देश में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहते हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसदों को कथित तौर पर धक्का दिए जाने पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत नुकसानदेह साबित होगा। अगर आपके सामने कोई खड़ा है, तो उसे बचाकर आगे निकलना चाहिए, किसी को धक्का नहीं मारना चाहिए।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा है कि दूसरों पर टिप्पणी करते समय, अपने घर में भी देखना चाहिए। ऐसे शब्दों का प्रयोग उचित नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और भारतीय राजनीति में उनकी बड़ी भूमिका है। मैंने तेजस्वी का बयान नहीं सुना है, लेकिन अगर उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की यात्रा अंतिम यात्रा है तो उन्हें याद रखना चाहिए हर परिवार में कभी भी किसी की भी अंतिम यात्रा हो सकती है। राजनीति यात्रा को अंतिम यात्रा कहना, अनुचित और गलत है।
अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार मजबूती के साथ चल रही है और पांच साल तक चलेगी। इनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए भ्रमित करने के लिए यह लोग अभियान चला रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





