अन्य

इन तरीकों को अपनाकर बालों को सफेद होने से रोकें

jantaserishta.com
20 Sept 2024 8:32 AM IST
इन तरीकों को अपनाकर बालों को सफेद होने से रोकें
x
नई दिल्ली: खराब खान-पान और मनासिक तनाव के चलते लोगों में समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि, अगर जीवनशैली में कुछ बदलाव किया जाए, तो इसे नियंत्रित क‍िया जा सकता है।
हाल में हुए एक शोध में पता चला है कि स्वस्थ आहार जीवनशैली के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह सिर्फ समग्र स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी जरूरी है। चलिए जानते हैं कि बालों को सफेद होने से बचाने के लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिए। शरीर में विटामिन की कमी न होने दें। शरीर में विटामिन बी की कमी के चलते बाल सफेद होने लगते हैं। विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए दूध-दही के अलावा मछली, अंडे का सेवन कर सकते हैं।
शरीर में आयरन और जिंक की कमी की वजह से भी बाल सफेद होने लगते हैं। इसलिए, खाने में हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। जैसे की पालक, साग आदि। इसके अलावा बालों को समय-समय पर मालिश करे। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। बालों की मालिश के लिए नारियल का तेल, आंवला का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा ताजे फल, सब्जियों का सेवन नियमित तौर पर करते रहें। इससे विटामिन सी मिलता है, जो बालों को सफेद होने से बचाता है। तनाव कम लें, क्योंकि तनाव की वजह से बाल सफेद होने लगते हैं। तनाव को दूर करने के लिए आप नियमित तौर पर व्यायाम करें। इसके अलावा योग ध्यान भी कर सकते हैं।
सिगरेट-शराब का सेवन न करे। बालों काे समय-समय पर शैम्पू से धोएं। बालों को तेज धूप से बचाएं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन उपायों के माध्यम से बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। लेकिन, बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रक्रिया है। इसे पूर्ण रूप से रोक पाना संभव नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story