अन्य

बंगाल में लागू होना चाहिए राष्ट्रपति शासन : अश्विनी चौबे

jantaserishta.com
20 April 2025 8:38 AM IST
बंगाल में लागू होना चाहिए राष्ट्रपति शासन : अश्विनी चौबे
x
पटना: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।
शनिवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बंगाल के अंदर जिस तरीके से लगातार हिंसात्मक घटनाएं हो रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक महिला हैं, फिर भी उनके अंदर ममता नाम की चीज नहीं है। उनके अंदर सिर्फ क्रूरता भरी हुई है। बंगाल में जिस तरह की हिंसा हुई है उसने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं।
उन्होंने कहा कि सदन में वक्फ कानून पूर्ण बहुमत के साथ पारित हो गया तो ममता बनर्जी कैसे कह सकती हैं कि वह इसे राज्य में लागू नहीं होने देंगी। अपने बयानों से वह लोगों को भड़का रही हैं। जिसका उदाहरण हम सबके सामने है कि पश्चिम बंगाल हिंसा की आग में जल रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी आपत्ति जताई है। कोर्ट ने भी कहा कि हिंसा रुकनी चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। यहां की घटना ने तो बांग्लादेश में हुई घटनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। जिस तरह का माहौल बंगाल में है। इसे लेकर यहां पर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।
बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर ऐसी स्थिति चलती रही, तो राष्ट्रपति शासन लगाना ही पड़ेगा। उन्होंने गृहमंत्री से अपील की कि कम से कम चुनाव के दो महीने पहले आर्मी को राज्य में तैनात किया जाए, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके। मिथुन ने यह भी कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद भी सेना की मौजूदगी जरूरी है, क्योंकि अगर मौजूदा सरकार फिर जीतती है, तो एक बार फिर हिंसा का दौर शुरू हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story