अन्य
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की रूस यात्रा को लेकर तैयारियां जारी : रिपोर्ट
jantaserishta.com
28 March 2025 8:49 AM IST

x
सोल: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की रूस यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। रूस के एक मंत्री ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मॉस्को में पत्रकारों से बात करते हुए, उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने कहा कि रूस किम की यात्रा की तैयारी कर रहा है। रूसी समाचार एजेंसियों तास और रिया नोवोस्ती ने यह जानकारी दी हालांकि उन्होंने यात्रा का सटीक समय की जानकारी नहीं दी।
रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी उत्तर कोरिया के साथ रणनीतिक वार्ता जारी रखने के लिए प्योंगयांग की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
किम की अगर दौरा होता है तो यह पिछले कुछ सालों में उनकी तीसरी रूस यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने 2019 में रूस के पूर्वी सीमावर्ती शहर व्लादिवोस्तोक और 2023 में अमूर क्षेत्र में वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया था।
यह खबर 9 मई को रूस की 80वीं विजय दिवस वर्षगांठ के अवसर पर किम की संभावित रूस यात्रा के बारे में बढ़ती अटकलों के बीच आई। पिछले साल जून में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया का दौरा किया था। उस समय, पुतिन ने शिखर वार्ता के लिए किम को मॉस्को आमंत्रित किया था।
इस महीने की शुरुआत में, रुडेंको ने प्योंगयांग की यात्रा की, जहां उन्होंने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री चोई सोन-हुई और उप विदेश मंत्री किम जोंग-ग्यू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 'उच्च और शीर्ष स्तर पर राजनीतिक संपर्क' की व्यवस्था करने पर चर्चा की।
पिछले सप्ताह रूस के सुरक्षा परिषद सचिव सर्गेई शोइगु ने भी प्योंगयांग की यात्रा की और किम से मुलाकात कर उन्हें पुतिन का संदेश दिया।
22 मार्च को उत्तर कोरियाई नेता ने प्योंगयांग में रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव शोइगु के साथ बैठक के दौरान यूक्रेन में रूस के युद्ध के लिए अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया था।
पिछले साल रूसी राष्ट्रपति की प्योंगयांग यात्रा के दौरान किम और पुतिन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इससे द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ा है और परिणामस्वरूप रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





