अन्य

रायबरेली में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, निरीक्षण करने पहुंचीं जिलाधिकारी

jantaserishta.com
13 July 2024 8:59 AM IST
रायबरेली में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, निरीक्षण करने पहुंचीं जिलाधिकारी
x
रायबरेली: कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए रायबरेली प्रशासन एक्शन मोड में आ चुका है। इसी संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस दौरान डीएम हर्षिता माथुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “सावन में कांवड़़ यात्रियों का जिले में आगमन होता है। उसेे ध्यान में रखते हुए मैं और पुलिस अधीक्षक तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कांवड़ यात्रा के रूट, शिवालय आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। जनपद में निरंतर इन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।“
उन्होंने कहा, “कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए हम कमर कस चुके हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि कांवड़ यात्रियों के आगमन के साथ ही बिजली का संकट पैदा हो जाता है। ऐसे में हमारी कोशिश है कि यात्रियों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े। इसके लिए हमने अभी से ही पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा, सुरक्षा की दृष्टि से भी हमने तैयारी की है, उसी को देखते हुए आज हम पुलिस अधीक्षक के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।“
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story