
x
मुंबई: ‘कोई मिल गया’ फेम प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने लाडले जय और अपनी मां की ट्यूनिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिसमें जय, नानी के साथ रसोई में रोटी बनाते नजर आए। ‘कल हो ना हो’ फेम प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा, “जीवन में सबसे अच्छी चीजें मुफ्त हैं। जैसे नानी मां और हमारे सबसे छोटे शेफ जय द्वारा बनाई गई इस रोटी को खाने का आनंद। सभी को हैप्पी संडे।”
अभिनेत्री के बेटे जय का जन्म 2021 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। दंपति की एक बेटी भी है, जिसका नाम जिया है। इससे पहले अभिनेत्री और पंजाब किंग्स इलेवन की मालकिन, आईपीएल ऑक्शन के लिए सऊदी अरब पहुंचीं थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से टीम को लेकर सुझाव मांगे थे।
'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', ‘वीर जारा’ समेत शानदार फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाने वाली ‘डिंपल गर्ल’ ने एक और वीडियो शेयर कर होटल के कमरे, बालकनी और छत के साथ ही शहर की खूबसूरती दिखाती नजर आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री जल्द ही राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी और आमिर खान द्वारा निर्मित ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देंगी। फिल्म में प्रीति के साथ लीड रोल में ‘गदर’ फेम सनी देओल नजर आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





