अन्य
'अदाणी सक्षम' से कोर्स कर ब्यूटी पार्लर शुरू करने वाली मां-बेटी से मिलीं प्रीति अदाणी
jantaserishta.com
13 Aug 2024 8:33 AM IST

x
नई दिल्ली: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने 'अदाणी सक्षम' से कोर्स करके अपने घर पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मां-बेटी से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी की पत्नी प्रीति अदाणी ने सोमवार को 'अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस' के मौके पर हमीदा हलानी और उनकी बेटी रिया से मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की।
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, "हमीदा हलानी और उनकी बेटी रिया से मिलकर खुशी हुई। दोनों ने 'अदाणी सक्षम सेंटर' से एक कोर्स पूरा किया है। रिया को बोलने-सुनने में आंशिक दिक्कत है और उसकी मां उसे स्वावलंबी बनाना चाहती थी। दोनों अब घर पर एक ब्यूटी सैलून चलाती हैं।"
उन्होंने लिखा कि हमारे देश के युवा बेहतरी के लिए कोशिश कर रहे हैं और 'हम उनकी मदद करने के लिए मौजूद हैं।'
प्रीति अदाणी एक शिक्षाविद हैं। उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की है। वह दो दशक से अदाणी फाउंडेशन की प्रमुख हैं, जो उनकी परिकल्पना का परिणाम है। इस माध्यम से वह सुनिश्चित कर रही हैं कि अदाणी समूह यथासंभव ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी में बदलाव लाए।
वर्तमान में फाउंडेशन की उपस्थिति देश के 19 राज्यों में 6,769 गांवों तक है। उसने अब तक 91 लाख लोगों की मदद की है। 'अदाणी सक्षम कौशल विकास' पहल के तहत 1,69,000 युवाओं को सशक्त बनाया गया है ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य और संभावित उद्यमी बनने के लिए जरूरी कौशल हासिल कर सकें।
फाउंडेशन दूरदराज के इलाकों में 20 लाख लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा चुका है। वहीं, 'सुपोषण' परियोजना का लाभ 4,14,000 महिलाओं और बच्चों को मिल चुका है। इसमें भावी पीढ़ी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषण उपलब्ध कराया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





