अन्य

संभल में खुदाई में मिले बेशकीमती सोने के सिक्के

jantaserishta.com
24 Jan 2025 8:17 AM IST
संभल में खुदाई में मिले बेशकीमती सोने के सिक्के
x
संभल: संभल के ग्राम अलीपुर खुर्द में एसडीएम वंदना मिश्रा और एएसआई की टीम ने गुरुवार को प्राचीन धरोहरों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान टीम को जमीन के अंदर दबे एक मिट्टी की हांडी में बेशकीमती सोने के सिक्के मिले।
इन सिक्कों में कुछ ब्रिटिश काल के हैं, जबकि कुछ उससे भी पुराने हैं। एक सिक्के पर राम, सीता और लक्ष्मण की आकृति भी उकेरी हुई थी।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया, "अलीपुर खुर्द गांव में एक पुराना आस्था स्थल चिह्नित किया गया है। यह स्थल पहले से ही 1920 से एएसआई द्वारा संरक्षित किया गया है। यहां हमें पुराने मृदभांड और सिक्के मिले। इनमें से कुछ सिक्के ब्रिटिश काल के थे, जबकि कुछ इससे भी पुराने थे। एक सिक्के पर राम, सीता और लक्ष्मण की आकृति बनी हुई थी। इसके अलावा कई अन्य सिक्कों पर विभिन्न आकृतियां उकेरी गई थीं।"
उन्होंने कहा, "ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थल पर पहले एक समाधि थी, जो सोत नदी के किनारे स्थित थी। नदी के पानी के प्रभाव से जब मिट्टी हटने लगी, तो वहां कुछ कंकाल, कमंडल और एक शिला भी मिली। ये सभी प्राचीन वस्तुएं अब संरक्षित की जा रही हैं। इन ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां इनका महत्व समझ सकें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story