अन्य

ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस होगा खास, एक ही जगह कला का महाकुंभ : सुदर्शन पटनायक

jantaserishta.com
5 Jan 2025 8:31 AM IST
ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस होगा खास, एक ही जगह कला का महाकुंभ : सुदर्शन पटनायक
x
भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें 'प्रवासी भारतीय दिवस' (पीबीडी) का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए प्रशासन जोरशोर से तैयारी कर रहा है। इस आयोजन को लेकर दुनियाभर में मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने शनिवार को आईएएनएस से बात की।
'प्रवासी भारतीय दिवस' को लेकर कलाकार सुदर्शन पटनायक ने आईएएनएस को बताया, "कला संस्कृति के लिए बहुत ही भाग्यशाली दिन आने जा रहा है। जब हम बाहर के देशों में सैंड आर्टिस्ट के रूप में जाते थे, वहां पर प्रवासी भारतीय मिलते थे। वो हर समय ओडिशा की कला संस्कृति को लेकर प्रशंसा करते थे। अब हमारे लिए इतना बड़ा दिन आ रहा है कि हमारे भुवनेश्वर में ही प्रवासी भारतीय दिवस होगा और पूरे विश्व में जितने प्रवासी भारतीय हैं, वो ओडिशा और भुवनेश्वर आएंगे और एक जगह पर कला का महाकुंभ होगा। इसमें कला को अलग-अलग तरीके से दिखाया जाएगा।"
ओडिशा के भुवनेश्वर, पूरी और कटक तीन जगहों पर प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा। सुदर्शन पटनायक ने बताया कि भुवनेश्वर के जनता मैदान में छोटा सा बीच बनाया जाएगा और वहां पर सैंड कला को दिखाया जाएगा। जितने भी प्रवासी भारतीय आएंगे, वो एक अनोखी याद लेकर जाएंगे।
इससे पहले 'प्रवासी भारतीय दिवस' आयोजन के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भुवनेश्वर के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने आईएएनएस को बताया था कि "हमने पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की है। हमारे पास एयरपोर्ट, ठहरने के स्थानों और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा है। कुल 80 प्लाटून पुलिस तैनात हैं, इसके अलावा हमें केंद्रीय बलों की 10 कंपनियां मिली हैं। विभिन्न रैंक के कई अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जिम्मेदारी दी गई है।"
उल्लेखनीय है कि ओडिशा पहली बार 18 वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका आयोजन 8 से 10 जनवरी तक होगा। प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में मनाया जाता है। 2003 में शुरू किया गया यह सम्मेलन देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान का जश्न मनाता है।
2015 से यह कार्यक्रम भारत सरकार के साथ प्रवासी भारतीयों के जुड़ाव को मजबूत करने और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से फिर से जोड़ने के लिए हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story