अन्य

प्रमोद मुतालिक की मांग, चेन्नम्मा-ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव के लिए 11 दिन का समय दे प्रशासन

jantaserishta.com
8 Aug 2024 8:56 AM IST
प्रमोद मुतालिक की मांग, चेन्नम्मा-ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव के लिए 11 दिन का समय दे प्रशासन
x
हुबली: 'श्री राम सेना' के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने हुबली में विवादित रानी चेन्नम्मा-ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने की प्रशासन से अनुमति मांगी। उन्होंने तीन के बजाय 11 दिन उत्सव मनाने के लिए प्रशासन से समय मांगा है।
'श्री राम सेना' के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने बताया कि इस बार गणेश उत्सव रानी चेन्नम्मा-ईदगाह मैदान में मनाने का निर्णय लिया गया। रानी चेन्नम्मा मैदान पर उत्सव मनाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। वहीं इसके लिए तीन दिन के बजाय 11 दिन का समय दें। उन्होंने आगे कहा, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन के लिए यह जरूरी है। ऐसे कई सारे कार्यक्रम समाज को फायदा पहुंचाते हैं। कमिश्नर से अनुरोध है कि मैदान पर 11 दिन के गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दें।
अंजुमन इस्लाम संगठन की तरफ से इस पर आपत्ति जताए जाने पर उन्होंने कहा, हम हिंदुओं के इस त्योहार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से जश्न मनाते रहे हैं। पहले भी दो बार शांतिपूर्ण ढंग से इसको यहां पर मनाया गया। अगर इस पर रोक लगेगी, तो कभी भी इस मैदान पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। बता दें कि हुबली में ईदगाह विवाद 1971 में शुरू हुआ जब अंजुमन-ए-इस्लाम ने साइट पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की कोशिश की और कथित तौर पर 1921 के लीज समझौते का उल्लंघन करते हुए एक बिल्डिंग खड़ी कर दी।
समय के साथ इस विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया। 1992 में कांग्रेस के राज में परिसर पर तिरंगा फहराने की कोशिश की गई थी। हालांकि, तत्कालीन सत्तारूढ़ दल ने यह तर्क देते हुए कार्रवाई रोक दी कि "विवादित" भूमि पर झंडा नहीं फहराया जा सकता है।
आशंका जताई गई कि इस कार्रवाई से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। 1994 में बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा था कि स्वतंत्रता दिवस पर वह मैदान में भारतीय झंडा फहराएंगी। हालांकि, सांप्रदायिक तनाव के डर से, कांग्रेस सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया और उन्हें रोक दिया और कुछ अन्य लोगों को शहर में जबरदस्ती प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में पुलिस फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story