अन्य

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बदली हजारों जिंदगियां, छोटे व्यवसायी बने बड़े उद्यमी

jantaserishta.com
9 April 2025 8:30 AM IST
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बदली हजारों जिंदगियां, छोटे व्यवसायी बने बड़े उद्यमी
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई)' ने देशभर के छोटे कारोबारियों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाया है। रांची, अंगुल (ओडिशा) और हुबली (कर्नाटक) जैसे विभिन्न हिस्सों से सामने आई सफलता की कहानियों से स्पष्ट है कि यह योजना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि इससे हजारों लोगों को रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिला है।
रांची के व्यापारी कुणाल अग्रवाल ने मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर पेपर प्लेट निर्माण का स्टार्टअप शुरू किया। पहले सिर्फ एक छोटा सा व्यवसाय था, लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत और योजना के सहयोग से न सिर्फ खुद को आगे बढ़ाया बल्कि तीन-चार अन्य लोगों को रोजगार भी प्रदान किया। कुणाल अब नए व्यवसायियों को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं और उन्हें कच्चा माल भी उपलब्ध कराते हैं। उनकी योजना है कि भविष्य में अपने व्यापार को और व्यापक स्तर पर ले जाएं।
ओडिशा के अंगुल जिले के चेलियापाड़ा गांव के रहने वाले श्रीकांत बारिक पहले सड़क किनारे छोटी सी नाई की दुकान चलाते थे। मुद्रा योजना से लोन लेकर उन्होंने अपनी दुकान को एक आधुनिक सैलून में बदल दिया। अब वे केवल बाल काटने वाले नहीं, बल्कि एक सफल व्यवसायी और रोजगारदाता बन चुके हैं। उनके सैलून में स्थानीय युवा कार्यरत हैं और गांव वाले उन्हें प्रेरणा मानते हैं। श्रीकांत कहते हैं, "यह सब प्रधानमंत्री मोदी की मुद्रा योजना और एसबीआई की मदद से संभव हो सका।"
कर्नाटक के हुबली लाभार्थी विशाल ने बताया कि उन्हें मुद्रा योजना के तहत 4.5 लाख रुपये का ऋण बिना किसी गारंटी के मिला। इस मदद से उन्होंने पानी भरने वाली बोतलों की यूनिट शुरू की, जो आज मुनाफे में चल रही है। पहले चरण में मुनाफा मिलने के बाद उन्होंने दूसरी बार बैंक से लोन लेकर व्यापार को बढ़ाया। उन्होंने बताया कि वे अब तक 15 से अधिक लोगों को रोजगार दे चुके हैं और आने वाले समय में अपने व्यवसाय को और बढ़ाने की योजना है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने देशभर में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है और छोटे व्यवसायियों को बड़ा सपना देखने और उसे साकार करने का मंच दिया है। चाहे वह पेपर प्लेट बनाने वाला उद्यमी हो, एक नाई जो सैलून मालिक बना या बोतल निर्माण करने वाला व्यवसायी- ये कहानियां बताती हैं कि अगर सही अवसर और सहयोग मिले तो आम आदमी भी असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story