अन्य

‘द राजा साब’ के पहले लुक में बेहद आकर्षक दिखे प्रभास

jantaserishta.com
30 July 2024 8:41 AM IST
‘द राजा साब’ के पहले लुक में बेहद आकर्षक दिखे प्रभास
x
मुंबई: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘द राजा साब’ में बिजी हैं। फिल्‍म मेकर्स ने सोमवार को फिल्‍म की एक झलक शेयर की।
इसमें प्रभास को शानदार अवतार में देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने पुराने अवतार में वापस आ गए हैं। वीडियो की शुरुआत में प्रभास की एक खूबसूरत विंटेज लोकेशन में बाइक से एंट्री होती है। फूलों का गुलदस्ता थामे प्रभास अपनी बाइक से उतरते हैं और खुद को बाइक के शीशे में निहारते हुए अपने ही ऊपर फूल बरसाते हैं।
वीडियो में यह भी बताया गया है कि फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिलहाल, इसकी 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। एक और बड़ा शेड्यूल 2 अगस्त से शुरू होने वाला है।
फिल्म का संगीत एस.एस. थमन ने दिया है। राम लक्ष्मण मास्टर्स और किंग सोलोमन ने फाइट कोरियोग्राफी की है, जो बड़े पर्दे पर सीटी बजाने के मौकों की गारंटी हैं। बाहुबली फेम कमलाकनन आर.सी. वीएफएक्स के प्रभारी हैं।
मारुति द्वारा निर्देशित और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित ‘द राजा साब’ पांच भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
प्रभास हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे, जो 2024 की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है। साइंस फिक्शन और पौराणिक कथाओं को मिलाकर बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी हैं। यह हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर देश और विदेशों में कुल 1,024.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story