अन्य

झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनने की संभावना : संजय जायसवाल

jantaserishta.com
4 Nov 2024 8:43 AM IST
झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनने की संभावना : संजय जायसवाल
x
पटना: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा सांसद संजय जायसवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।
संजय जायसवाल ने रविवार को आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता पिछले पांच साल में हेमंत सोरेन की सरकार के कुशासन से परेशान है और इस बार वे एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को लगता है कि पांच साल पहले उन्होंने एक गलती की थी। जनता अब उस गलती से छुटकारा पाने के लिए बड़े पैमाने पर वोट देने जा रही है। झारखंड में एनडीए के प्रति जो उत्साह है, वह साफ दिखता है। इस बार जनता एनडीए को समर्थन देने के लिए तैयार है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख करीब आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हर दल अपनी जीत का दावा कर रहा है। प्रदेश में एक और झामुमो 'इंडिया' ब्लॉक के साथ मिलकर सत्ता में बने रहने की हरसंभव कोशिश कर रहा है।
दूसरी ओर, एनडीए सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं, सभी दल अपने-अपने एजेंडे के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में नई सरकार के गठन के लिए कुल 81 सीटों पर वोटिंग होनी है। निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन के पास 41 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story