अन्य

पूजा हेगड़े ने फैंस के साथ शेयर की ‘थलपति 69’ की शूटिंग की झलक

jantaserishta.com
21 Nov 2024 8:41 AM IST
पूजा हेगड़े ने फैंस के साथ शेयर की ‘थलपति 69’ की शूटिंग की झलक
x
मुंबई: अभिनेत्री पूजा हेगड़े जल्द ही अपकमिंग फिल्‍म 'थलपति 69' में नजर आएंगी। इस फिल्‍म की शूटिंग फिलहाल चेन्नई में चल रही है। अभिनेत्री इसमें थलपति विजय के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। हाल ही में हेगड़े ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चेन्नई का एक शांत दृश्य शेयर किया।
उन्होंने अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "चेन्नई मॉर्निंग्स डे 16...।" उन्होंने बताया कि उनके दिन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे हुई। तमिल, तेलुगु और हिंदी सहित कई भाषाओं में अक्टूबर 2025 में रिलीज होने वाली फिल्म 'थलपति 69' विजय की विरासत को समर्पित होगी।
फिल्म का निर्देशन एच. विनोद करेंगे और केवीएन प्रोडक्शंस के तहत वेंकट के. नारायण इसे प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग 4 अक्टूबर को पारंपरिक पूजा समारोह के साथ शुरू हुई। निर्माताओं ने कलाकारों और क्रू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस कार्यक्रम में कास्ट और क्रू की टीम शामिल हुई, जिसमें थलपति विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े शामिल थे।
'थलपति 69' में फिल्म निर्माता-अभिनेता गौतम वासुदेव मेनन, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियामणि, अनुभवी अभिनेता प्रकाश राज और 'प्रेमलु' की प्रसिद्ध अभिनेत्री ममिता बैजू भी हैं। इस बीच पूजा हेगड़े इसके अलावा अपकमिंग फिल्‍म 'देवा' और 'सूर्या 44' में भी नजर आएंगी।
रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित 'देवा' में अभिनेत्री शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस साल जुलाई में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था, जिसमें निर्माताओं ने घोषणा की थी, "देवा के रोमांचक रोमांच का अनुभव करें। यह पावर-पैक एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में पावेल गुलाटी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसे कार्तिक सुब्बाराज ने लिखा और निर्देशित किया है। हेगड़े को पिछली बार फरहाद सामजी की "किसी का भाई किसी की जान" में सलमान खान के साथ देखा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story