अन्य

कांवड़ मार्गों में दुकानों पर नाम लिखने पर राजनीतिक दलों ने दी प्रतिक्रियाएं

jantaserishta.com
20 July 2024 8:32 AM IST
कांवड़ मार्गों में दुकानों पर नाम लिखने पर राजनीतिक दलों ने दी प्रतिक्रियाएं
x
लखनऊ: कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट प्रदर्शित करने के सरकारी फरमान के बाद नई बहस छिड़ गई है। दुकानों के बाहर नाम प्रदर्शित करने के मामले में भाजपा के कुछ सहयोगी दल सरकार के साथ हैं, तो कुछ असहमत भी हैं।
भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी और सुभासपा सरकार के फैसले के पक्ष में हैं। जबकि, रालोद असहमत नजर आ रही है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमारी पार्टी सरकार के इस निर्णय के साथ है। हर दुकानदार को अपने प्रोपाइटर का बोर्ड लगाना चाहिए। उससे उसका प्रचार होगा। किसी के साथ अगर कोई दुर्घटना हो जाए, तो कम से कम पता तो चलेगा।
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रवक्ता अनिल दुबे का कहना है कि उत्तर प्रदेश में दुकानदारों को अपनी दुकान पर अपना नाम और धर्म लिखने के लिए जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। कांवड़ियों की सुरक्षा और रक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। जो भी दुकानदार का मन हो, लिखे या ना लिखे। अगर कोई फ्रॉड कर रहा है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार में हैं, तो इस मुद्दे का समर्थन करते हैं। विपक्ष के बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मुजफ्फरनगर से होकर जाने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग पर हर साल लगभग 4 से 5 करोड़ कांवड़िया गुजरते हैं। इस मार्ग पर हर साल अस्थायी दुकानें लगती हैं। सभी कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी दुकानों व इनके कर्मचारियों का सत्यापन होना आवश्यक है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार का फैसला अव्यवहारिक है। वे समाज में भाईचारे की भावना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लोगों के बीच दूरियां पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story