अन्य

केन्या में पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

jantaserishta.com
1 Oct 2024 8:34 AM IST
केन्या में पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू
x
नैरोबी: केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को पांच दिवसीय टीकाकरण अभियान की घोषणा की। मंत्रालय का लक्ष्य दस वर्ष से कम आयु के 3.84 मिलियन बच्चों का टीकाकरण है। अभियान के तहत म्यूटेंट पोलियो वायरस टाइप 2 के फैलाव को रोकने के लिए दस वर्ष से कम आयु के 2.02 मिलियन बच्चों और पांच वर्ष से कम आयु के 1.82 मिलियन बच्चों को बुधवार से पोलियो के टीके लगाए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रमुख सचिव मैरी मुरीउकी ने कहा कि यह अभियान केन्या के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में चलाया जाएगा। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि केन्या पोलियो वायरस टाइप 2 के प्रकोप को रोकने का प्रयास कर रहा है, जो उत्तर-पश्चिम केन्या के काकुमा शरणार्थी शिविर में रहने वाले चार बच्चों में पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, पर्यावरण निगरानी के दौरान नैरोबी काउंटी में पोलियो टाइप 2 पॉजिटिव का नमूना पाया गया। यह संकेत मिल रहा है कि वायरस अपने मूल क्षेत्रों से बाहर फैल चुका है।
मुरीउकी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने युगांडा के मबाले जिले में टाइप 2 पोलियो का पता चलने के कारण सभी उच्च जोखिम वाले काउंटियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story