अन्य

डोडा मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ा, पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

jantaserishta.com
16 July 2024 10:39 AM IST
डोडा मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ा, पांच सुरक्षाकर्मी शहीद
x
जम्मू: जम्मू के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल एक पुलिसकर्मी की मंगलवार को मौत हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। इससे पहले, डोडा जिले के जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।
शुरुआत में 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने सोमवार शाम करीब 7.45 बजे उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। बीस मिनट से ज्यादा की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी, और एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। डोडा जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले पहाड़ी जिलों में से एक है, जहां माना जाता है कि आतंकवादी गुरिल्ला युद्ध की नीति अपना रहे हैं।
आतंकवादियों की गतिविधियों से निपटने के लिए रक्षा और गृह मंत्रालय ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में फैसला किया था कि जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले पहाड़ी इलाकों में सेना और सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story