अन्य

एमपी के छतरपुर में पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी

jantaserishta.com
7 March 2025 8:10 AM IST
एमपी के छतरपुर में पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी
x
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली में तैनात टीआई अरविंद कुजूर ने अपने सरकारी निवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ओरछा थाना क्षेत्र के पेप्टेक टाउन के मकान नंबर 11 में हुई। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी अगम जैन, विधायक ललिता यादव सहित बड़ी संख्‍या में पुलिस बल पहुंचा। डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। टीआई कुजूर ने आत्महत्या से पहले अपने नौकर को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने कमरे में खुद को बंद कर सर्विस पिस्टल से गोली मार ली।
डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया क‍ि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कोतवाली थाने में तैनात टीआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले उसने फोन पर यह जानकारी दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, फिर खिड़की से देखने पर पता चला कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
डीआईजी ने बताया कि उन्होंने अपने दाईं कनपटी में गोली मारी। घटना की वीडियोग्राफी करवाई गई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचने वाली है। उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह यहां पर अकेले रह रहे थे। कल सुबह तक उनका परिवार आ जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story