अन्य

डॉक्टर की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे फुटबॉल फैन्स पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

jantaserishta.com
19 Aug 2024 8:36 AM IST
डॉक्टर की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे फुटबॉल फैन्स पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल क्लबों के समर्थक फुटबॉल फैन्स ने रविवार को हयात क्रॉसिंग पर प्रदर्शन किया। वे आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
विरोध-प्रदर्शन के कारण ईएम बाईपास पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती की है।
महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में देश भर में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। तमाम अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी इस घटना में शामिल आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। डॉक्टरों के विरोध को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला था। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थी और चेस्ट मेडिसिन विभाग में हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उनका शव देखा था।
इस मामले में अब सीबीआई जांच कर रही है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story