अन्य

अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 March 2025 8:52 AM IST
अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध रूप से देश में रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
ये चारों बांग्लादेशी लंबे समय से अलीगढ़ जिले के जट्टारी कस्बे में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जट्टारी में स्थित नई बस्ती में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे पूछताछ की, जिससे यह खुलासा हुआ कि वे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय नागरिकता का दावा कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए, जिनमें आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कागजात शामिल थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि ये लोग पिछले 20 सालों से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। एसपी ग्रामीण अमित जैन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना थाना टप्पल क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर इन बांग्लादेशियों से पूछताछ की और पाया कि ये लोग लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में निवास कर रहे थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मकसूद खान, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद साबिर और शाहिना हैं। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में अवैध रूप से निवास करने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ की जा रही लगातार मुहिम का हिस्सा है।
एसपी ग्रामीण अमित जैन ने कहा कि पुलिस की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, और जो लोग इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं, उन्हें कड़ी सजा दिलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story