अन्य

'सिंघम अगेन' के साथ पोको स्मार्टफोन का करार, यूजर्स को दिखेगी पावरफुल एक्सपीरियंस की झलक

jantaserishta.com
7 Nov 2024 8:51 AM IST
सिंघम अगेन के साथ पोको स्मार्टफोन का करार, यूजर्स को दिखेगी पावरफुल एक्सपीरियंस की झलक
x
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी ब्रांडों में से एक पोको इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में नजर आएगा। पोको और रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी के बीच हुआ करार कंपनी की मार्केटिंग और ब्रांडिंग रणनीति का हिस्सा है।
पोको इंडिया के कंट्री हेड हिमांशु टंडन ने कहा, "रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के साथ हमारी साझेदारी पोको की अपने यूजर्स को हाई इम्पैक्ट वाले पावरफुल एक्सपीरियंस प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
हिमांशु टंडन ने आगे कहा, "जैसे 'सिंघम' साहस और संघर्ष का प्रतीक है, वैसे ही पोको हर डिवाइस में बोल्डनेस और परफॉर्मेंस का प्रतीक है। पोको और 'सिंघम' मिलकर पावर और इनोवेशन का एक कॉम्बिनेशन लेकर आए हैं, जो पूरे देश में दर्शकों को प्रेरित और आकर्षित करेगा।"
रिलायंस एंटरटेनमेंट के मार्केटिंग प्रमुख समीर चोपड़ा ने कहा, "सिंघम के साथ हम दर्शकों को जबरदस्त सिनेमा अनुभव प्रदान कर रहे हैं और पोको का स्मार्टफोन इस विजन के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। हम पोको के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि प्रशंसकों को एक ऐसा शानदार अनुभव प्रदान किया जा सके, जो एक्शन, इनोवेशन और प्रभाव को स्क्रीन और रोजमर्रा के जीवन में जोड़ता है।"
इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के एक सीन में पोको फोन का इस्तेमाल किया गया था। पोको ने एक बार फिर 'सिंघम' के साथ ब्रांड पहचान हासिल करने के लिए कदम उठाया है। 'सिंघम अगेन' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story