अन्य

पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस जाना सेना का मनोबल बढ़ाने वाला कदम : रामेश्वर शर्मा

jantaserishta.com
14 May 2025 8:24 AM IST
पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस जाना सेना का मनोबल बढ़ाने वाला कदम : रामेश्वर शर्मा
x
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदमपुर एयरबेस दौरे पर मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को कहा कि यह दौरा भारतीय सेना के अदम्य साहस और मनोबल को और मजबूत करने वाला है।
रामेश्वर शर्मा ने कहा, “देश की संप्रभुता की रक्षा करना हमारी सेना की नैतिक जिम्मेदारी है। जिस तरह हमारी सेना दुश्मन के इलाके में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करती है और उनके ठिकानों को मलबे में बदल देती है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। ऐसी बहादुर सेना के एयरबेस का दौरा करना अपने-आप में सम्मान की बात है, और प्रधानमंत्री का यह कदम जवानों के साहस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। हमारी सेना और सरकार मिलकर भारत को अभेद्य बनाएंगे। यह दौरा उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा न केवल सेना के प्रति सरकार के अटूट समर्थन को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि भारत आतंकवाद और बाहरी खतरों के खिलाफ अपनी नीति में पूरी तरह दृढ़ है। हमारी सेना ने बार-बार साबित किया है कि वह किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। पीएम का दौरा जवानों को यह विश्वास दिलाता है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जब भी ऐसी बात होती है तो प्रधानमंत्री मोदी सेना के बीच रहते हैं और जब भी देश के बड़े पर्व होते हैं तो वह सेना के बीच रहते हैं।”
उन्होंने कहा, "कांग्रेस के मित्रों से मेरी एक ही विनती है कि बेहतर होगा कि वे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सही दिशा दिखाने पर ध्यान दें। हमें भारत के किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान आई चुनौतियों के अनुसार ही काम किया होगा। कांग्रेस से अपील है कि वह इस समय राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हितों का समर्थन करे।"
रामेश्वर शर्मा ने एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत की आधुनिक सैन्य रणनीति और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है। हमारी सेना ने एयर स्ट्राइक के जरिए दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। देशवासियों से अपील है कि वे सेना के साथ एकजुटता दिखाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story