अन्य

पीएम मोदी का विजन है साल 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना : एसपी सिंह बघेल

jantaserishta.com
29 Nov 2024 8:22 AM IST
पीएम मोदी का विजन है साल 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना : एसपी सिंह बघेल
x
नई दिल्ली: भाजपा सांसद एस.पी. सिंह बघेल ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
भाजपा सांसद ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र और नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाना है। हम लोग इसी बारे में सोच रहे हैं और काम कर रहे हैं। जब देश आजादी के 100 साल मना रहा होगा तो भारत नंबर-1 अर्थव्यवस्था बन चुका होगा। लेकिन विपक्ष सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहता है।
सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा था कि भाजपा देश में आग लगाना चाहती है।
संभल हिंसा पर भाजपा सांसद ने कहा है कि अदालत के आदेश के अनुपालन में एक सर्वेक्षण दल जामा मस्जिद गया था। हालांकि, टीम सर्वेक्षण नहीं कर सकी और न ही साक्ष्य एकत्र कर सकी, क्योंकि कुछ सांप्रदायिक लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और आत्मरक्षा में उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी।
संभल हिंसा मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 31 हो गई है। जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान आमिर पठान, मोहम्मद अली और फैजान अब्बासी के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों ने पुलिस को 50 और दंगाइयों के बारे में बताया है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए थे। पुलिस ने मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो के आधार पर 100 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story