अन्य

बिहार के मधुबनी में पीएम मोदी की जनसभा होगी ऐतिहासिक : धर्मशीला गुप्ता

jantaserishta.com
19 April 2025 8:32 AM IST
बिहार के मधुबनी में पीएम मोदी की जनसभा होगी ऐतिहासिक : धर्मशीला गुप्ता
x
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी जाएंगे। इस दौरे पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की मधुबनी में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी।
धर्मशीला गुप्ता ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिथिला की पावन धरती पर आने को लेकर बेहद उत्साहित और उत्सुक हैं। उनके दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए एनडीए में शामिल सभी दलों के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ तैयारी कर रहे हैं। बैठकों का दौर चल रहा है। पीएम मोदी की मधुबनी में होने वाली जनसभा में लाखों लोग हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मातृ शक्ति भी हिस्सा लेंगी।"
भाजपा सांसद ने कहा कि मधुबनी की पावन धरती पर पीएम मोदी होंगे। यह वह स्थल है जहां केंद्र सरकार ने 40 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का उपहार दिया है। वह अपनी योजनाओं से लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उनकी इस जनसभा को लेकर मातृ शक्ति भी काफी उत्साहित है।
विपक्ष पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर विपक्ष हताश हो रहा है। विपक्ष 24 तारीख तक बेहोश भी हो सकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए गठबंधन ने विकास किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का बजट महिला आधारित रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस जनसभा में महिलाएं काफी संख्या में भाग लेंगी। इसके अलावा बिहार के एनडीए के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। मधुबनी में होने वाली यह जनसभा ऐतिहासिक होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story