अन्य

जो पीएम मोदी की गारंटी, वही हमारी गारंटी : अनिल गोयल

jantaserishta.com
20 Jan 2025 8:13 AM IST
जो पीएम मोदी की गारंटी, वही हमारी गारंटी : अनिल गोयल
x
नई दिल्ली: दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले प्रचार जारी है। कृष्णा नगर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल ने रविवार को क्षेत्र में जाकर जनता से अपने समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जो गारंटी है, वही गारंटी हमारी भी है।
भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इस बार का चुनाव जनता ही लड़ रही है। मैं सिर्फ उनसे जाकर मुलाकात करता हूं, उन्होंने मुझे अपनी पलकों पर बैठाकर रखा है। मुझे लगता है कि जनता की सबसे बड़ी समस्या खराब सड़क, सीवर ब्लॉक और पानी है। इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करना होगा। जो मोदी सरकार की गारंटी है, वही गारंटी दिल्ली के लिए हमारी है। "
उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार भी है। यहां जल बोर्ड में घोटाला हुआ, इसके अलावा शराब घोटाला भी एक मुद्दा है। हमारी पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। हमारा वादा है कि गरीब महिलाओं को 2500 रुपये देंगे। इसके अलावा लोगों को पांच रुपये में खाना भी देंगे।"
अनिल गोयल ने केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर भी उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "केजरीवाल तो यह भी बोल सकते हैं कि उनका मर्डर होने वाला है। आप उनका पूरा राजनीतिक करियर देख लो, वह सिर्फ आरोप लगाते हैं, लेकिन जब सबूत मांगों तो नहीं दे पाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि अब केजरीवाल की विदाई का समय आ गया है, क्योंकि केंद्र और राज्य के बीच जब तक समन्वय नहीं होगा, तब तक दिल्ली में कोई काम ही नहीं हो सकता।"
बता दें कि भाजपा ने अनिल गोयल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने विकास बग्गा पर दांव चला है, जबकि कांग्रेस की ओर से गुरुतरण सिंह राजू चुनावी मैदान में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story