अन्य
पीएम मोदी 21,000 करोड़ की योजनाओं और छह वंदे भारत ट्रेन की देंगे सौगात
jantaserishta.com
14 Sept 2024 8:31 AM IST

x
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आएंगे। वे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा 21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनका परिचालन बरहमपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया एवं हावड़ा-भागलपुर के बीच होना है। पीएम मोदी इसके बाद जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे। साथ ही उनका एक रोड शो भी होगा।
उनके कार्यक्रम के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं। वह पहले रांची में रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से जमशेदपुर जाएंगे। पीएम मोदी झारखंड में करीब छह घंटे तक रहेंगे। वह रविवार सुबह 8:45 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जायेंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डे से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनकी सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिस अफसर और जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा की तैयारियां पुलिस मुख्यालय के स्तर से की गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। गोपाल मैदान में उनकी सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी गई है। माना जा रहा है कि पीएम के दौरे के बाद राज्य में भाजपा का चुनावी अभियान जोर पकड़ेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





