अन्य
पीएम मोदी ने शेयर किया योग का एक और वीडियो, बताए 'ताड़ासन' के फायदे
jantaserishta.com
13 Jun 2024 11:01 AM IST

x
नई दिल्ली: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर योग को अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह करते हुए 'आसन' का एक वीडियो शेयर किया।
पीएम मोदी ने एक्स पर आसन करते हुए अपना एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया और कहा, "ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा है। इससे बॉडी को ज्यादा ताकत मिलती है।" अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, पीएम मोदी योग के अलग-अलग आसनों और उनके फायदों के बारे में बताते हुए अपने एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार को भी, पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर योग वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की थी। पीएम ने कहा था, "योग दिवस नजदीक आ रहा है। मैं वीडियो शेयर कर रहा हूं, जिसमें कई तरह के आसन और उनके लाभ पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा।"
योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "योग शांति प्रदान करता है, यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य के साथ करने में सक्षम बनाता है।"
उन्होंने आगे कहा, "अब से दस दिनों में दुनिया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर मानव समाज के कल्याण के लिए दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है।" इस साल 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार थीम "महिला सशक्तिकरण के लिए योग" रखी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





