अन्य

पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ पीएम मोदी कर रहे हैं सख्त आर्थिक कार्रवाई : सम्राट चौधरी

jantaserishta.com
6 May 2025 8:40 AM IST
पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ पीएम मोदी कर रहे हैं सख्त आर्थिक कार्रवाई : सम्राट चौधरी
x
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वतंत्रता सेनानी सुरेश अचल की 32वें पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार के रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त आर्थिक कार्रवाई कर रहा है, जिससे पाकिस्तान ऐसी हरकतों को दोहरा नहीं सकेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पहलगाम हमले को लेकर देशभर में गुस्सा और कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।
सम्राट चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से एक-एक कदम उठाकर पाकिस्तान को जवाब दे रहा है। पीएम मोदी का स्पष्ट मानना है कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पाकिस्तान अपनी मनमानी नहीं कर सकता।" उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ कठोर रुख अपनाए हुए है और पाकिस्तान को उसकी हरकतों की कीमत चुकानी पड़ेगी। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की आर्थिक और कूटनीतिक ताकत आज वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में है, जिसका उपयोग आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि आज के समय में देश को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार भी केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर आतंकवाद और अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद देशभर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story