अन्य
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नए वाहन मॉडल देखने के लिए उत्साहित हैं पीएम मोदी : एचडी कुमारस्वामी
jantaserishta.com
17 Jan 2025 8:22 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025' का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार को बताया कि सरकार निर्माताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
कुमारस्वामी ने कहा कि 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' का उद्घाटन करेंगे। जहां कई कंपनियों के नए वाहन मॉडल को पेश किया जाएगा। पीएम मोदी खुद इन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी मोबिलिटी प्रोग्राम का उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह सिर्फ एक उद्घाटन नहीं है, बल्कि मुझे लगता है कि वह व्यक्तिगत रूप से कंपनियों के वाहन मॉडल को देखना चाहते हैं। यह वाहन प्रदर्शनी देश में कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। हम निर्माता को उत्साहित कर रहे हैं कि वे इलेक्ट्रिक कारों को और बढ़ावा दें।"
एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि महिंद्रा के वाहन का डेमो दिखाया गया है, जो वास्तव में बहुत प्रभावशाली है। उनका मॉडल बहुत अच्छा है। मेरे अनुभव के अनुसार, मेक इन इंडिया कार्यक्रम के एक नए युग की शुरुआत हो गई है, जो हमारे प्रधानमंत्री मोदी का एक सपना था। मुझे लगता है कि हम आखिरकार अब सफल हो गए हैं।
'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो' का आयोजन 17 से 22 जनवरी तक तीन अलग-अलग स्थानों दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि तथा ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नौ से अधिक शो और 20 से अधिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि एक्सपो में मोबिलिटी सेक्टर में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए स्टेट सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उद्योग और राज्यों के भी सहयोग को बढ़ाया जा सके।
इस वर्ष आयोजन में वैश्विक महत्व पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिसमें दुनिया भर से प्रदर्शक और विजिटर्स भाग लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





