अन्य

पीएम मोदी हमारी परंपरा, जीवन मूल्य पर भी बात करते हैं: शिवराज सिंह चौहान

jantaserishta.com
30 Jun 2024 3:01 PM IST
पीएम मोदी हमारी परंपरा, जीवन मूल्य पर भी बात करते हैं: शिवराज सिंह चौहान
x
भोपाल: पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद रविवार को पीएम मोदी ने पहली बार देशवासियों से 'मन की बात' की। प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं, उनका जीवन देश की सेवा और जनता के कल्याण के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो अच्छी चीजें होती हैं, उसकी चर्चा प्रधानमंत्री मोदी करते हैं, ताकि लोग उससे सीखें। पीएम मोदी हमारी परंपरा, जीवन मूल्य पर भी बात करते हैं। वह अलग-अलग नवाचार के बारे में भी सबको बताते हैं, प्रेरणा देते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब कहा कि धरती को बचाने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल हों तो देश उसमें शामिल हो गया।
उन्होंने कहा कि अत्यंत प्रेरणा प्रदान करने वाली 'मन की बात' को सुनकर हम सबके मन प्रसन्न हैं। मैंने भी तय किया है कि 'मन की बात' अकेले नहीं, जनता के बीच और जनता के साथ सुनेंगे और आज हम सब ने 'मन की बात' सुनी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story