अन्य

भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन पर फिदा हुए खिलाड़ी

jantaserishta.com
6 May 2025 8:45 AM IST
भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन पर फिदा हुए खिलाड़ी
x
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन की खिलाड़ियों और प्रशासकों ने जमकर तारीफ की है।
भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि खेलो इंडिया के तहत भागलपुर में हो रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में सरकार की व्यवस्था काबिले तारीफ है। महाभारत कालीन अंग जनपद के राजा कर्ण और ब्रिटिश काल के योद्धा तिलकामांझी की जमीन पर खेलो इंडिया गेम्स को लेकर नवल किशोर चौधरी ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के खेल से बिहार की छवि में बदलाव जरूर आएगा।
तीरंदाजी खेल के दौरान 1981 में देश की पहली अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी कृष्णा दास का भी आगमन हुआ था। इन्हीं के वक्त इंडिया में आर्चरी गेम्स की शुरुआत हुई थी। कोलकाता से भागलपुर पहुंची अर्जुन अवार्डी कृष्णा दास ने बताया कि कई देशों में जाकर एशियन गेम्स में शिरकत की है। बैंकाक एशियन गेम्स के अलावा कई देशों में इंडिया की तरफ से खेला। तब उनकी उम्र महज 21 साल थी। अर्जुन अवार्डी कृष्णा जी ने बताया कि 1981 से लेकर 2025 तक में काफी बदलाव आया है। बिहार में भागलपुर की खेल से जुड़ी व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी है। केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
आर्चरी गेम्स के कंपीटिशन डायरेक्ट रूपेश कर ने बताया कि अंडर 19 में 16 वर्ष व उससे ऊपर के बच्चों के बीच तीरंदाजी खेल का प्रतियोगिता और वह भी ओलंपिक को टारगेट करते हुए कराना, बहुत बड़ा संयोग है। संयोग यह भी कि आयोजन बिहार में हो रहा है। स्कूली गेम्स से इतर अगर कोई बच्चा तीरंदाजी खेल को कैरियर बनाता है तो उसके लिए ऐसा प्लेटफार्म काफी मददगार है। बिहार में स्पोर्ट्स इकोलॉजी उभरते खिलाड़ी के साइकोलॉजी को टच करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story