अन्य

पीयूष गोयल ने लाओस में आसियान मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें

jantaserishta.com
22 Sept 2024 8:53 AM IST
पीयूष गोयल ने लाओस में आसियान मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
x
वियनतियाने: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को लाओस में 12वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों के साथ बैठक की। बैठक के बाद गोयल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "12वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के आर्थिक मंत्रियों की बैठक के अवसर पर म्यांमार के निवेश और विदेशी आर्थिक संबंध मंत्री डॉ. कान जॉ के साथ बैठक की।"
मंत्रियों ने दाल, डीजल, गैसोलीन, इलेक्ट्रिक वाहन आदि क्षेत्रों में संभावित सहयोग तथा दोनों देशों के बीच रुपया-क्यात मुद्रा तंत्र सहित द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। उन्‍होंने आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा और आगामी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक से संबंधित चर्चाओं में भी शामिल हुए।
दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री के साथ गोयल की बैठक के दौरान अधिक संतुलित व्यापार पर चर्चा हुई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा, "कोरिया गणराज्य के व्यापार, उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री श्री इंक्यो चियोंग के साथ सार्थक बातचीत हुई। अधिक संतुलित व्यापार करने, भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) को मजबूत करने, रोजगार सृजन से जुड़े निवेश को बढ़ावा देने तथा हमारे आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया।"
इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने विएंतियाने में 21वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों (एईएम-भारत) बैठक में भाग लिया। बैठक में आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा में हुई प्रगति पर ध्यान दिया गया, इससे व्यापार और आर्थिक संबंध और गहरे होंगे तथा व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "दो-तरफा व्यापार के महत्व पर जोर दिया गया। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच मजबूत आपूर्ति श्रृंखला संपर्क और जीवीसी एकीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे पूरे क्षेत्र के व्यवसायों और लोगों को लाभ होगा।"
दरअसल, गोयल की दो दिवसीय लाओस यात्रा में 21वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों (एईएम-भारत) और 12वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आर्थिक मंत्रियों की बैठक (ईएएस ईएमएम) में भागीदारी शामिल थी। ये वार्षिक बैठकें, जिनमें आसियान और उसके संवाद साझेदार शामिल होते हैं, इस वर्ष लाओस द्वारा आयोजित की जा रही हैं। वह 2024 के लिए आसियान का अध्यक्ष है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story