अन्य
फिलीपींस: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
jantaserishta.com
23 Oct 2024 11:00 AM IST

x
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक कार और ट्रक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार पांच लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार सिडान कार ने मनीला के पूर्व में रिजाल प्रांत में खड़े दस पहियों वाले ट्रक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। बताया कि मंगलवार को दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे के करीब एंटीपोलो शहर के राजमार्ग पर हुई। इस घटना से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए आगे बताया कि तेज गति से आ रही कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है तथा दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





