अन्य

फिलीपींस: राजधानी 'मनीला' में लगी भीषण आग, 2,000 परिवार बेघर

jantaserishta.com
25 Nov 2024 8:32 AM IST
फिलीपींस: राजधानी मनीला में लगी भीषण आग, 2,000 परिवार बेघर
x
मनीला: फिलीपींस की राजधानी में रविवार को भीषण आग लगने से कम से कम 2,000 परिवार बेघर हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
'मनीला सिटी फायर डिपार्टमेंट' के फायर फाइटर एलेजांद्रो रामोस ने संवाददाताओं को बताया कि मनीला सिटी में सुबह लगी आग ने हल्के और ज्वलनशील पदार्थों से बने करीब 1,000 घरों को नष्ट कर दिया।
फिलीपींस वायु सेना ने मनीला खाड़ी के किनारे अवैध रूप से बसे लोगों की जलती हुई कॉलोनी पर पानी गिराने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया।
फिलीपीन तट रक्षक ने भी आग पर काबू पाने में मदद के लिए चार फायर बोट भेजीं। करीब 30 फायर ट्रक घटनास्थल पर पहुंचे।
हालांकि, रामोस ने कहा कि खाड़ी से चल रही तेज हवाओं ने आग को तेजी से फैलने में योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि पतली गलियों ने आग पर काबू पाने के प्रयासों में बाधा डाली। सड़कों पर भागते हुए निवासियों के कारण दमकलकर्मियों के लिए कॉलोनी में घुसना मुश्किल हो गया।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 'मनीला डिजास्टर रिस्क रेड्यूक्शन एंड मैनेजमेंट ऑफिस' ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे आग पर काबू पाने की घोषणा की।
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ दमकलकर्मी घायल हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story