अन्य
भाजपा कार्यकर्ता की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर
jantaserishta.com
19 Jun 2024 3:05 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के डेबरा में भाजपा कार्यकर्ता संजय बेरा (42) के परिवारवालों ने बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट से उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग की।
परिवार ने दावा किया है कि पुलिस की यातना के कारण उनकी मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके कुछ ही घंटों बाद परिवार के सदस्य कोर्ट पहुंच गए।
शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया, "पुलिस ने 4 जून को संजय बेरा को गिरफ्तार किया था। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में उन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन्हें 11 जून को न्यायिक हिरासत में वापस भेज दिया गया। फिर से अस्पताल भेजा गया और मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस बहाना बना रही है कि गिरने से उनके सिर में चोट लगी थी।"
हाई कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। इससे पहले बुधवार को बेरा के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि जब 4 जून को उन्हें गिरफ्तार किया गया था, तब उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। लेकिन अगले दिन जब उन्हें अदालत में पेश किया गया तो उनके सिर पर चोट के निशान थे।
सीबीआई जांच की मांग के अलावा, मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उनके शव का पोस्टमार्टम किसी ऐसे अस्पताल में कराया जाना चाहिए जिस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





