अन्य
पेरू के विदेश मंत्रालय ने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की प्रशंसा की
jantaserishta.com
1 Feb 2025 8:56 AM IST

x
बीजिंग: पेरू के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर पोस्ट किया और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला- 2025' में प्रसारित "कोंडोर पासा" शीर्षक गीत की प्रशंसा की। पोस्ट में कहा गया है कि चीन और पेरू के गायकों की भागीदारी से पेरू और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान फिर से मजबूत हुआ।
पेरू के विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्प्रिंग फेस्टिवल गाला दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो है। इसमें पेरू के कलाकारों और चीन के संगीतकारों ने एक साथ दोनों देशों के पारंपरिक गीत का संलयन संस्करण गाया। कार्यक्रम में पेरू और चीन के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों से दो समृद्ध संगीत संस्कृतियों का मिश्रण और पारस्परिक सीख दिखी।
पेरू के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम ने न केवल चीनी दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि इसे दुनियाभर के प्रमुख प्लेटफार्मों पर भारी संख्या में देखा गया। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पेरू ने अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया और वैश्विक दर्शकों के लिए पेरू की अनूठी संगीत संस्कृति का प्रदर्शन भी किया। इसके साथ पेरू और चीन के बीच सांस्कृतिक संपर्क भी मजबूत हुआ।
बताया जाता है कि पेरू के राष्ट्रीय टीवी स्टेशन, लैटिन टीवी, एटीवी और एंडीज समाचार एजेंसी समेत पेरू के दस से अधिक मुख्य मीडिया संस्थाओं ने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण किया और रिपोर्टिंग की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





