अन्य

पेरू: जेल में आग लगने से पांच लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

jantaserishta.com
17 Oct 2024 10:35 AM IST
पेरू: जेल में आग लगने से पांच लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल
x
लीमा: पेरू के शहर हुआंकायो की एक जेल में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायल हो गए। नेशनल पेनिटेंटरी इंस्टीट्यूट (आईएनपीई) ने बुधवार को बताया कि आग मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 9:30 बजे हुआंकायो जेल के पवेलियन दो के शू वर्कशॉप में लगी। इसके कारण पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति की जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय अग्निशमन कर्मियों को सूचित किया। कम से कम 30 दमकलकर्मी, एम्बुलेंस और सहायता वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। आईएनपीई के बयान के अनुसार, बचाव कार्य में पेरू की राष्ट्रीय पुलिस के 100 अधिकारी, एक ड्यूटी पर तैनात अभियोजक, आपातकालीन चिकित्सा सेवा और अन्य विभागों की एम्बुलेंस भी शामिल थीं।
आईएनपीई ने कहा कि स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, पवेलियन दो के कैदियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
निजी प्रसारक एक्सिटोसा की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि शू वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, जो ज्वलनशील पदार्थों के कारण और भी भयंकर हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story