
x
सोल: दक्षिण कोरिया में लक्जरी सामान बनाने वाली दिग्गज कंपनी एलवीएमएच के स्वामित्व वाली टीएजी ह्यूअर के लगभग 2,900 ग्राहकों के निजी डेटा लीक हो गये हैं। देश के निजी सूचना संरक्षण आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
आयोग के अनुसार, यह घटना 2019 और 2020 के बीच हुई, जब घड़ी निर्माता ने अपनी वेबसाइट को नये सिरे से बनाया था। वेबसाइट साइबर हमले की चपेट में आ गया। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि पिछले साल मई में हैकर द्वारा कंपनी को ब्लैकमेल किए जाने के बाद टीएजी ह्यूअर को हमले के बारे में पता चला। इसके बाद उसने आयोग को मामले की सूचना देने में भी देरी की।
आयोग ने टीएजी ह्यूअर पर 12.6 करोड़ वॉन (लगभग 90,712 डॉलर) का अर्थदंड लगाया है। इसके अलावा मामले की देरी से सूचना देने के लिए 78 लाख वॉन का जुर्माना भरने का आदेश दिया। आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कोरिया कंपनी पर जुर्माना लगाने वाला पहला देश था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





